कुनिहार : 21 सितम्बर को आयोजित होंगे कोली समाज कार्यकारिणी के चुनाव
जिला सोलन कोली समाज कार्यकारिणी के चुनाव 21सितम्बर को कुनिहार में एक निजी होटल के सभागार में करवाए जाएंगे। कार्यकारिणी के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितम्बर को वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा हो जाएगा इसलिए कार्यकारिणी ने 21 सितम्बर 2025 को ही भविष्य के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को कार्यकारिणी के तीन मुख्य पदों अध्यक्ष, महा सचिव व वित्तसचिव पदो के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। जिसके लिए बुधवार 10 सितम्बर सांय 5 बजे तक इच्छुक सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल करवा सकते हैं। 12 सितम्बर सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए नामों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी तरह 19 सितम्बर सांय 5 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। रविवार 21 सितम्बर को सुबह 11 बजे ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास एक निजी होटल के परिसर में यह चुनाव होंगे। तथा चुनाव के बाद इसी दिन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए नामांकन पत्र कार्यालय सचिव, जिला सोलन कोली समाज के पास कार्यालय में व वॉट्स अप ग्रुप में उपलब्ध रहेगा।
