कुनिहार: राकेश टिकैत और सब्जी मंडी के व्यापारी के बिच हुई नोक झोंक की भाजपा ने की निंदा
राष्ट्रिय किसान युनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत द्वारा शनिवार को सोलन की सब्जी मण्डी में वँहा के दुकानदारो के साथ की गई गालीग्लोच व अभद्र व्यवहार की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रेस को जारी बयान में जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि टिकैत का सोलन व कन्डाघाट में कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष, पुर्व जिला अध्यक्ष, व अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत ने कॉंग्रेस का असली चेहरा सामने ला दिया है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि पुरे देश में टिकैत की बैसाखी बनी कॉंग्रेस अब हिमाचल प्रदेश में भी उनके द्वारा यंहा के भोले भाले किसानों को गुमराह करने व अशांति फैलाने के प्रयास में लगी है। जिसमे वह कभी सफल नही होगी। जिला भाजपा सरकार से मांग करती है कि कल सब्जी मण्डी में बिना अनुमति के अपने साथियों के साथ टिकैत द्वारा वहा पर जाकर कारोबारीयो के काम में बाधा डालने व करोड़ो रुपये के नुकसान के लिए उसके विरूध केस दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
