कुनिहार : 8 अगस्त को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन मनाएगा स्थापना दिवस
( words)
विकासखण्ड कंडाघाट की सायरी पँचायत के मनसा माता मन्दिर परिसर में रविवार 8 अगस्त को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई सायरी अपना स्थापना दिवस मना रहा है। संगठन के जिला सचिव डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सोलन डॉ धनीराम शांडिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी के शर्मा सेवा निवृत्त (डी आई जी) एस एस बी करेंगे तो वन्ही संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सायरी इकाई के प्रधान बेलीराम राठौर ने जिला की समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों को इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरम्भ होगा।
