सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कुनिहार का फेक रोस्टर
इन दिनों सोलन ज़िला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड कुनिहार की 45 पंचायतों की रोस्टर लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इस लिस्ट में 45 पंचायतो के प्रधान पद की उम्मीदवारी को लेकर रोस्टर दर्शाया गया है। लिस्ट में 2005, 2010, 2015 में रोस्टर के आधार पर किसके लिए प्रधान का पद आरक्षित था व 2020 में 45 पंचायतों के प्रधान पद का क्या रोस्टर होगा है इसे पंचायत वार बताया गया। इन 45 पंचायतों में ओपन 17, महिला ओपन 12, ओपन एससी 7 व महिला एससी के 9 प्रधान पद आरक्षित है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट को हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक बताया व कहा कि अगर यह लिस्ट सही होती तो इसके साथ नई बनी 9 पंचायतों का भी रोस्टर होना था। वहीं पंचायती राज संस्थाओं में आने वाले पंचायत वार्ड, प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के वार्डो का भी रोस्टर शामिल होना चाहिए था। लेकिन कुछ राजनीतिक जानकार इस लिस्ट में 2020 में सम्भावित प्रधान पद के रोस्टर को 90 प्रतिशत सही मानते है व राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी होने वाली लिस्ट से काफी हद तक मिलने के आसार बता रहे है।
जब इस बारे जिला पंचायत अधिकारी सोलन मोती लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया की जो लिस्ट सोशल मीडिया पर कुनिहार ब्लॉक की पंचायतों के रोस्टर की चल रही है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि अभी पंचायतों का रोस्टर निकलने में कुछ समय लग जाएगा।
