कुनिहार के पेंशनरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की ये मांग
पंजाब कैबिनेट ने छठे वेतन आयोग की संशोधित सिफारिशों की मंजूरी के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों तथा पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में देने की घोषणा की है। इस घोषणा के लिए जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघठन के अध्यक्ष केडी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब सरकार का आभार व्यक्त व स्वागत किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने कुछ भत्तों को भी बहाल करने का कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया है। इसके साथ यह छठा वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू होगा। इसी बाबत के०डी शर्मा जिलाध्यक्ष, जगदीश पवंर तथा जिला प्रेस सचीव डीडी कश्यप ने हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि छटे वेतन आयोग को कर्मचारियों तथा पेंशनरों के बेसिक पे में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ जल्द लागू करे।
