लडभड़ोल : कृतिका की दोनों किडनियां ख़राब, मदद को फैलाए हाथ
लडभड़ोल/ उदयांश सूद
कहते हैं कि ज़िंदगी कभी भी किसी भी ओर अपने क़दम मोड़ देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है, मंडी जिला की तहसील लडभड़ोल के एक परिवार के साथ कृतिका तहसील लड़भडोल, गांव टपरेहड़ डाकघर पंडोल जिला मंडी से हैं। कृतिका की उम्र 10 साल की हैं और यह बच्ची किडनी की बीमारी से ग्रसित है। परिवार वालों के पास इतना पैसा नहीं हैं! की वह बच्ची का ऑपरेशन करवा सकें। कृतिका का इलाज पहले आयुर्वैदिक हॉस्पिटल पपरोला में करवाया, उसके उपरांत मेडिकल कॉलेज टांडा में भी ट्रीटमेंट ली, लेकिन हालत ठीक न होने के चलते 10 वर्षीय कृतिका को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में जाँच करवाई तो पता चला कि कृतिका की दोनों किडनियां ख़राब हो चुकी हैं। अब डॉक्टरों का कहना है कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लगभग चार से छः लाख रुपए की जरूरत है। कृतिका के पिता ने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि इस मुसीबत के दौर में उनकी मदद की जाए।
ऐसे करें मदद :
कृतिका की मदद करना चाहते हैं तो उसकी माता वर्षा देवी का
बैंक खाता संख्या:- 2578000101084682
IFSC no:- PUNB0257800
पंजाब नेशनल बैंक
पर पैसे डाल कर उसकी मदद कर सकते हैं
फोन नंबर :- 7986448804 मंजीत सिंह (पिता)
