लडभड़ोल : एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने की पेयजल स्त्रोतों की सफाई
( words)
लडभड़ोल/ उद्यांश सूद
एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों द्वारा शिविर के तीसरे दिन लडभड़ोल के प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों की सफाई की, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के प्रवक्ता व प्रभारी राकेश भरवाल तथा संजय राणा उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने गांव के दोनों पेयजल स्त्रोतों तथा आसपास में उगी कंटीली झाडिय़ोंं की साफ-सफाई की इस कार्य को करने के लिए महामाया सभा के सदस्य विकास उपाध्याय और नागेश्वर युवक मंडल द्वारा स्वयंसेवियों के लिए जलपान का आयोजन किया गया तथा लोगों ने इनके इस काम की सराहना की।
