बिलासपुर में खोला जाएगा लाडली सिलाई कटाई निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र : शीला सिंह
लाडली फाउंडेशन की बैठक आयोजन जिला मुख्यालय बिलासपुर में जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की संस्थापक राज्य कार्यकारिणी सदस्य शीला सिंह ने बताया कि लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में गरीब, बीपीएल एवं विधवा महिलाओं के साथ साथ सैनिक विधवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली सिलाई कटाई निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाडली फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के सहयोग से समाज की कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहती है। इसी कड़ी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली फाउंडेशन पूरे प्रदेश में निशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र खोलेगा।
इस बैठक में विशेष अतिथि के रुप में पधारी रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह को लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा माता श्री नैना देवी जी से लाई चुनरी से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के सह सचिव तनवीर खान, लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी विशेष रुप से मौजूद रहे।