कुल्लू : सर्वसहमति से लाहुली देवी को महिला मंडल का चुनी प्रधान
आलाेक। कुल्लू
नारायण युवा क्लब के प्रधान हरिदयाल सिंह के अध्यक्षता में वार्ड सदस्य बीना देवी की उपस्थिति में गांव खनीपान्ध में महिला मंडल का गठन किया गया महिला मंडल का नाम शोजरी महिला मंडल रखा गया है, जिसमें सर्व सहमति से लाहुली देवी को प्रधान, उप प्रधान उर्मिला देवी, सचिव संतोषी देवी, सहसचिव जमुना देवी, कोषाध्यक्ष रैली देवी, सलाहकार पिंगला देवी, पवना देवी, लता देवी, रुक्मणि देवी, बसंती देवी व लता देवी को चुना गया। उपरोक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष सर्व सहमति से सुनिश्चित किया गया कि महिला मंडल के पदाधिकारियों की सूची हस्ताक्षर सहित रजिस्टर में संलग्न कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष लाहुली देवी ने बताया की महिला मंडल का कार्य गांव में साफ-सफाई बनाए रखना क्षेत्र का विकास करने के लिए लोगों को जागरूक करना व साफ-सफाई पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है।