कुनिहार: हर वर्ष बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से खर्च किए जाते हैं लाखाें रुपए-डॉ. कविता
जन आरोग्य समिति की नव गठित कार्यकारिणी की आयोजित हुई बैठक
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
विकास खंड सोलन की पट्टाबरावरी पंचायत के सभागार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी की जन आरोग्य समिति की बैठक नव गठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता ने बैठक में जानकारी दी कि इस जन आरोग्य समिति के माध्यम से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए हर वर्ष 1 लाख 75 हजार रुपए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से खर्च किए जाते हैं, जिसमें सफाई व्यवस्था बनाए रखना, बीएमओ ऑफिस से दवाईयां लाना, आवश्यक कलपुर्जों, प्रोडक्ट और आपातकालीन में रोगी को घर से लाने ले जाने की सुविधा तथा पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी को रखने जैसे कार्य इस जन आरोग्य समिति के द्वारा किए जा सकते हैं। डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने पट्टाबरावरी में बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्द शुभारंभ करवाने की मांग बैठक में उठाई, जिसके बारे में बीएमओ ने कहा कि इस नए स्वास्थ्य भवन का शीघ्र उद्घाटन होगा और उद्घाटन के पश्चात इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार के मापदंड अनुसार स्टाफ भर्ती होगी। पट्टाबरावरी सहित आसपास के क्षेत्रों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
