अल्ट्राटेक बागा में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन का जबरदस्त प्रदर्शन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर कर्मचारी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अल्ट्राटेक बागा में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन ने 3 घंटे का जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीटू यूनियन बागा के अध्यक्ष बलवीर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम विशेष रूप से मौजूद रहे।
सीटू अध्यक्ष बलवीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में सभी 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम सहिंताओ में बदलने का जो मजदूर विरोधी कार्य किया है उससे मजदूरों में भारी रोष है। इन श्रम सहिंताओ को बनाने से 29 श्रम कानूनों को पूर्ण रूप से खत्म करने तथा कमजोर करने की कोशिश की गई है तथा यह सब कुछ मालिकों के पक्ष में किया गया है।मालिकों को मजदूरों का शोषण करने की पूर्ण छूट दी गई है। सरकार ने कोरोना काल का फायदा उठाकर फैक्ट्री मजदूरों के काम के घण्टे 8 से 12 कर दिए। इसी दौरान ईपीएस में मालिकों के शेयर को 12 से घटाकर 10% कर दिया गया। मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा फंड का 24 हजार करोड रुपए और ईएसआई का 75 हजार करोड रुपए उद्योगपतियों को दे दिया गया। इन सभी प्रकार के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम ने कहा कि जो नीतियां मजदूरों के पक्ष में किसानों के पक्ष में होनी चाहिए।भाजपा सरकार उन सभी नीतियों को उद्योगपतियों के पक्ष में बना रही है। महंगाई को लेकर पूरे देश में रोष है। आवश्यक वस्तु और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता को जीवन पर बहुत बुरा असर हो रहा है। इन सब मुद्दों के खिलाफ आंदोलन है। केंद्र सरकार इन सभी मजदूर विरोधी किसान विरोधी कानूनों वापस ले अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शन में अध्यक्ष बलवीर, सचिव बृजलाल, संजय कुमार, बालक राम, तिलक राज, गणपत राम सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।