लाना चेहता महिला मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
( words)
स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला मंडल लाना चेहता की महिलाओं ने सफाई अभियान शुरू किया। मंडल प्रधान हेमनती ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में सफाई की। इसमें गांव की दर्जनों महिलाओं के साथ छोटे बच्चों ने भी भाग लिया।
महिला मंडल की प्रधान ने पंचायत के लोगों से अपील की है कि वे जीवन में स्वच्छता को अपनाएं।
महिला मंडल प्रधान ने बताया कि हमारे महिला मंडल को आज तक सरकार से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है, जबकि यह मंडल समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि उनकी गतिविधियों को देखकर महिला मंडल की आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।