शिमला के दुधली में भूस्खलन, तीन गाड़ियां मलबे में दबीं
( words)
प्रदेश में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। राजधानी शिमला के दुधली में भारी बारिश के बाद आज तड़के लैंडस्लाइड होने से सड़क पर पार्क तीन गाड़ियां चपेट में आ गईं।
गाड़ियों के मालिक व स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना आज सुबह के समय हुई है। लैंडस्लाइड से सड़क के किनारे पार्क की गई 3 गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। दबी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी व क्रेन को लाया गया है।
