कुनिहार बाया कुफ़्टू शिमला रोड पर भू-स्खलन, कुछ घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही
( words)
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण देर रात कुनिहार बाया कुफ़्टू-शिमला मार्ग पर भारी मलवा आने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से चलने वाली बसों व अन्य वाहनों को बाया ममलीग होकर जाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग को आज सुबह जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वहां तुरंत जेसीबी मशीन की सहायता से इस मार्ग को दरुस्त करवाया गया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि रोड बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन को मौके पर भेज दिया था व सुबह 9 बजे तक इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।
