सोलन : पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि 27 तक
( words)
सोलन जिला के 495 राजकीय प्राथमिक तथा 117 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चंद ने दी।
उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 27 अप्रैल, 2022 तक सम्बन्धित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन जमा हो जाने के उपरांत चयन प्रक्रिया संबंधित उपमंडलाधिकारीकी अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया 31 मई, 2022 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
