लॉरेट फार्मेसी संस्थान के छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय जीपैट परीक्षा 2026 में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान के छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय जीपैट परीक्षा 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह राष्ट्रीय स्तरीय जीपैट परीक्षा हर साल फार्मेसी में मास्टर स्तर के कोर्स तथा डॉक्टरेट में दाखिला लेने के लिए भारत की आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। संस्थान के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एम. एस. आशावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल संस्थान के चार छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तरीय जीपैट परीक्षा 2026 की मेरिट सूची में शामिल हुए, जिनमें नैनिका चिब, अनुराग धीमान, कोमल कुमारी और निशांत ने मेरिट में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
छात्रों की इस कामयाबी से लॉरेट संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. रण सिंह ने छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों में प्रो. डॉ. विनय पंडित, प्रो. डॉ. सीपीएस वर्मा, प्रो. डॉ. अमरदीप, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. शिव कुमार और सभी शिक्षकों ने चयनित छात्रों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस राष्ट्रीय स्तरीय जीपैट परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं को मास्टर डिग्री कोर्स तथा फार्मेसी में डॉक्टरेट के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 2,98,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
