ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी संस्थान ने राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस पर रैली का किया आयोजन
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
इस रैली के सम्बंद में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ऍमएस अशावत ने कहा की हर वर्ष राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस दाे दिसंबर को मनाया जाता है और यह दिन बहुत महत्ब्पूर्ण है इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की हानियों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया यदि इलक्ट्रोनिक वेस्ट का ठीक तरीके से डिस्पोजल या रीसायकल नहीं हुआ, तब ये भविष्य में एक बड़ा खतरा बन सकता है। इस रैली का आयोजन ज्वालामुखी में किया गया और विद्यार्थियों ने स्लोगन के द्वारा जनता को जागरूक किया और बताया इलेक्ट्रॉनिक -बेस्ट से निकलने वाले हानिकारक हैवी-मैटल्स, प्रदूषक तत्व एवं रसायन मिट्टी, जल एवं वायु को दूषित करते हैं, जो कि मानव शरीर में पहुंच कर गंभीर रोग उत्पन्न कर सकते हैं।
इस रैली के आयोजन पर एसडीएम जवालाजी मनोज ठाकुर, डीएसपी-सीपीएस वर्मा एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और प्रशंसा का प्रमाण पत्र जारी किया। इस रैली में शिक्षण संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. चद्र पाल सिंह वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. परवीन, एसोसिएट प्रोफेसर शिव कुमार खुशवा, सहायक प्रोफेसर निखिल शर्मा, सहायक प्रोफेसर आस्था एवं सहायक प्रोफेसर वंदना सहित संस्थान के लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
