बजट पर नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया ; जानिए क्या बोले जयराम
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे देखकर कहा जा सके कि सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नया किया है। ग्रीन एनर्जी पर फोकस केंद्र की देन है, सभी सब्सिडियन केंद्र की देन हैं। ग्रीन इंजर्जी में केंद्र सरकार का बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन है। स्टेट का उसमें क्या योगदान है, यह बात स्पष्ट नहीं है। पिछला बजट 52 हजार करोड़ का था और इस बार केवल थोड़ा सा बढाकर 53413 करोड़ किया गया है।
अनुमानित घाटा 4407 करोड़ का होने वाला है। सुक्खू सरकार पुरानी योजनाओं का नाम बदल कर वाहवाही लूट रही है। कहा कि हिमकेयर योजना को लेकर कोई भी प्रावधान नहीं है, हेल्थ सेक्ट्रेट्री ने मुख्यमंत्री को मिसगाइड किया है। सहारा योजना का पैसा भी नहीं गया है। मुख्यमंत्री सहायता चिकत्सा कोश, सर्जरी के लिए था उसका कोई जिक्र नहीं है। बजट में गृहिणी सुविधा योजना का कोई जिक्र नहीं किया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बदल गई तो प्राथमिकताओं को बदलना सही नहीं है। यह कोई काम करने का तरीका नहीं है। बजट में अधिकांश योजनाएं, जो भाजपा द्वारा चलाई गई थीं, उसके बारे में पूरा बजट साइलेंट है, भाजपा की योजनों के नाम बदलकर उन्हें अपनी नई योजनाओं में बदल दिया गया है । पुराणी पेंशन योजना को लेकर बजट के प्रोविजन क्लियर नहीं किए गए हैं। केवल 231000 महिलाओं को 1500 रुपये देना, महिलाओं के साथ धोखा है। यह केवल उनको दिया जा रहा है, जिन्हें पहले से ही पेंशन मिल रही है।
