ऊना : कांग्रेस की चिंता को छोड़कर भाजपा की चिंता करे अनुराग ठाकुर- अलका लांबा
कहा, महंगाई, बेरोजगारी व रेलवे पर क्यों चुप हैं केंद्रीय मंत्री
भाजपा कर्ज माफी के लिए 50 हज़ार करोड मांगे कांग्रेस है साथ
रेत माफिया को है सरकार का संरक्षण
ममता भनोट। ऊना
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जहां कड़ा प्रहार किया है। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर से भी तीखे सवाल पूछे हैं। इस अवसर पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच अलगाववादी है, जातिवाद की है, धर्म पर वोट की है, गोडसे विचारधारा की है। अलका लांबा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर जनता को जवाब दे की उन्होंने किया क्या है? उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व रेलवे जैसे विषयों पर जनता को क्यों बरगलाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना केंद्र सरकार का फेलियर है। यह सुरक्षा के साथ समझौता है, युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आए आते ही इस योजना को बंद करेगी और पूर्व की तरह स्थाई भर्ती होगी। तांकी सेना का सम्मान बाहल रहे और नौजवानों को स्थाई नौकरी मिले। अलका लांबा ने कहा कि 45 हज़ार अग्निवीरों वीरों के लिए 7 लाख आवेदन आए इससे पता चलता है कि किस प्रकार से बेरोजगारी है, यह सरकार के मुंह पर बेरोजगारों का चांटा है।
अलका लांबा ने कहा कि अनुराग ठाकुर बतौर खेल मंत्री विफल रहे हैं, उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के पदाधिकारी रहे वहां से हटे, अब अमित शाह के बेटे ने वहां कब्जा जमाया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए कई बार घोषणाएं हो चुकी हैं, लेकिन बजट में मात्र 1000 आना साबित करता है कि सरकार इस रेलवे लाइन के लिए कितनी गंभीर है? अलका लांबा ने कहा कि अनुराग ठाकुर के ऊपर उनके ही मंत्री महेंद्र सिंह आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग, महेंद्र सिंह और जयराम ठाकुर की आपसी लड़ाई में जनता का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि अपने पिता की टिकट के लिए भी अनुराग ठाकुर को भागदौड़ करनी पड़ रही है। अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ओर प्रेम कुमार धुमल को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
राहुल गांधी कर रहे कड़ा संघर्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के तहत राहुल गांधी जमीन पर कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी पर टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा व हिमाचल में कांग्रेस के सत्ता में आने की चिंता को छोड़कर अनुराग ठाकुर को भाजपा की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग ठाकुर को अपने ही सांसद वरुण गांधी से सीख लेनी चाहिए।
स्मृति व लेखी क्यों चुप मंहगाई पर?
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में चुनावों को देखते हुए स्मृति ईरानी आ रही हैं व मीनाक्षी लेखी को भी लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि यह महिलाएं जो महंगाई पर आंदोलन करती थी वह आज 11 सौ के सिलेंडर पर व बढ़ती महंगाई पर क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि एक शब्द भी महंगाई का नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि क्यों महंगाई पर चुप्पी साधी हुई है ?उनका की हिमाचल की जनता जवाब मांगती है।
