केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ एलआईसी कर्मचारी
( words)
केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी का आईपीओ लाने के फैसले का एलआईसी कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है एक केंद्र सरकार एलआईसी की डिसइनवेस्टमेंट कर रही है। सोमवार को एलआईसी नालागढ़ कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने पोस्टर मेकिंग के तहत इसका विरोध किया।
नालागढ़ एलआईसी कार्यालय के हेड पीके चौहान ने बताया सरकार की ओर से पार्लियामेंट में एलआईसी की आईपीओ में लिस्टिंग काबिल रखा जा रहा है इसका सभी कर्मचारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। पॉलिसी होल्डर के हितों की रक्षा करने के लिए सभी कर्मचारी इस बिल का विरोध कर रहे हैं।
