कुनिहार के तहत हाटकोट पंचायत में साक्षात्कार शिविर का आयोजन
( words)

हिमालयन महिला जन कल्याण संस्था हमीरपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा विकास खण्ड कुनिहार के तहत हाटकोट पंचायत में साक्षात्कार शिविर का आयोजन किया गया। संस्था 2008 से महिलाओं को स्वछता और स्वास्थ्य के ऊपर कार्य कर रही हैं। संस्था का मुख्य कार्यालय प्रदेश के जिला हमीरपुर के भोरंज में है। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं,बच्चों व बुजुर्गों में समाज में स्वच्छता संबंधित जागृति पैदा करना है। इसी कड़ी में कुनिहार विकासखंड के तहत हाटकोट पंचायत में दिशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार रखा गया था,जो कि स्वच्छता के ऊपर इस क्षेत्र में कार्य करेगी। संस्था की अध्यक्ष अंजू ठाकुर ने विकासखंड कुनिहार की 29 पंचायतों से आई महिलाओं को संस्था के माध्यम से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कुनिहार विकास खंड की अलग-अलग पंचायतो से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। संस्था की ओर से प्रोमिला चंदेल को कुनिहार विकास खंड व शिमला जिला, संजय कुमार को मंडी जिला व नीलम चंदेल को जिला सोलन के कंडाघाट व धर्मपुर विकास खण्ड से समन्वयक बनाया गया है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ को संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत करवाया गया व उन्हें गैर सरकारी संस्था में दिशा कार्यकर्ता के रूप में रखा जायेगा। इस दौरान इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीमा महंत सहित काफी संख्या में विभिन्न पंचायतों की महिलाएं मौजूद रही।