दाड़लाघाट- अघोषित कट से लोग परेशान | Solan News
दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 7:00 से 9:00 तक जब सभी अपने अपने काम पर जाने के लिए तैयार हो रहे होते हैं,अधिकतर बिजली उस समय गुल रहती है। बच्चों की परीक्षा चल रही है लेकिन बिजली न रहने से उनकी पढ़ाई में भी बाधा पड़ रही है। विभाग के शिकायत कक्ष में जब फोन किया जाता है तो फोन की घंटी तो बजती है लेकिन उठाता कोई नहीं। इस तरह बिजली के अघोषित कट ने सर्दियों के मौसम में हर वर्ग को परेशान कर रखा है। स्थानीय लोगों में अनिल गुप्ता,सुरेन्द्र वर्मा,कमल ठाकुर,सुरेन्द्र ठाकुर,उमेश, पवन,दिनेश,रोशन,पंकज,राजेंद्र, संजीव,राजकुमार सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली कट की सूचना न मिलने के चलते लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब इस बारे बिजली बोर्ड के सहायक अभिंयता ई.तृप्त राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में बिजली की डिमांड ज्यादा होने की वजह से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते है,जिस कारण बिजली बाधित होती है,लेकिन कर्मचारी को तुरंत भेजकर बिजली चालू करवा दी जाती है।
Solan News
