सोलन: लायनस क्लब ने राेपित किए विभिन्न प्रकार के 151 पौधे
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
कल रविवार को लायनस क्लब सोलन द्वारा कुमारहट्टी सोलन बायपास पर बीते कई वर्षों से निर्धारित स्थान पर 151 विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम गया। सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति के बीच खास तौर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जिश्टू का आगमन रहा। इस बीच क्लब के प्रधान विशाल सूद और कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बावा और मीडिया प्रभारी लायन डॉ अनिल बंसल ने बताया कि वर्षों वर्ष पहले से हमारा क्लब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष इस समय में पौधरोपण करता आया है। यह इसलिए भी आवश्यक है। क्योंकि सभी जानते हैं यूं तो हमने नैसर्गिक सौंदर्य एवं उपहारों से भरपूर हमारी धरा, कुदरत और पर्यावरण से बेशकीमती खजाने अपने अस्तित्व के लिए बिना मूल्य ही प्राप्त किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें पौधारोपण कर प्रत्यक्ष रुप से इन्हें कुछ लौटाने का अवसर मिलता है, जो समय पर हमारी ही जरुरत के रुप में हमें वापिस मिलना तय है।
