साेलन : लायन्स क्लब द्वारा क्षेत्रिय अस्पताल के आसपास किया हॉर्न मुक्ति का उदघोष-अनिल बंसल
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
लायन्स क्लब सोलन द्वारा आज प्रातः से दोपहर बाद तक क्षेत्रिय अस्पताल सोलन तथा आसपास के क्षेत्र में स्थानीय ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के NCC कैडेटस, अस्पताल प्रशासन और यातायात पुलिस के सहयोग से NO HONKING प्रोजेक्ट को कार्यान्वित किया गया। लायन्स क्लब के मीडिया प्रभारी लायन डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि पिछले दो माह से स्थानीय अस्पताल में दाखिल मरीजों की सुविधा और article 279 यातायात नियमों तथा ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लायन्स क्लब सोलन ने विभिन्न स्कूलों के वरिष्ठ विद्यार्थियों, अस्पताल प्रशासन एवं यातायात पुलिस के सहयोग से प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन नवदीप थरेजा की अगुवाई में यह मुहीम लायनिस्टिक वर्ष 2022-23 के लिए जनमानस में जागरूकता जगाने के लिए शुरू की है। इस अवसर पर क्लब के अधिकतर सदस्यों द्वारा अपना निःस्वार्थ योगदान दिया गया। अन्य प्रोजेक्टों पर भी निरन्तर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।
