दाड़लाघाट : साहित्यकार अमरदेव अंगिरस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
संस्था भुट्टिको कुल्लू ने ठाकुर वेद राम जयंती राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लोक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट साहित्य एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखने वाले जाने-माने साहित्यकार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक अमरदेव अंगिरस को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
सेवानिवृत्त प्राध्यापक अमरदेव अंगिरस हिमाचल साहित्य जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने हिमाचली विशेष रूप से सोलन जिले की लोक संस्कृति से संबंधित गहन शोध किया है तथा इस पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। कई पुस्तकों का सफल संपादन भी किया है। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से अपने लेखों द्वारा पाठकों का ज्ञान वर्धन करते रहते हैं। अमरदेव अंगिरस का दाड़लाघाट में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम दशहरा उत्सव सहित अन्य गतिविधियों में अहम योगदान रहता है। अमरदेव अंगिरस ने भुट्टिको संस्था के अध्यक्ष, चयन समिति एवं अधिकारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं सरस्वती माता का सम्मान हैं। गत चार दशकों से धर्म, ईश्वर और संस्कृति के प्रति अपनी जिज्ञासा के लिए लुप्त संदर्भों को पढऩे-लिखने का स्वतंत्र प्रयास करता रहा हूं। विधायक संजय अवस्थी, पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष कुनिहार सोमा कौंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड राम कृष्ण शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, प्रेम केशव, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम, उपप्रधान हेमराज, प्रधान बरायली रीता शर्मा, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, प्रधान रौड़ी रीना शर्मा, उपप्रधान जीत राम, सेवानिवृत्त अध्यापक केशव विशिष्ठ, धनी राम चौधरी, जय पाल चौधरी, डॉ. मस्त राम शर्मा, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, दीपक गजपति, लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
