रामपुर : नन्हें गायक मास्टर भाविक बने जिला शिमला के चुनाव आइकन
हिमाचल प्रदेश में चुनावों के मध्य नजर प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में युवा वर्ग को वोटिंग हेतु जागरुक करने के मकसद से विभिन्न विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवा रहे हैं l इसी कड़ी में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला आदित्य नेगी तथा उप मंडल निर्वाचन अधिकारी रामपुर सुरिन्दर मोहन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से जो युवा अभी 18 वर्ष के हुए हैं, उनका वोटिंग लिस्ट के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इस जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए इन अधिकारियों द्वारा रामपुर के एक नन्हें बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा को चुनाव आइकन बनाया गया है l
इस बच्चे की सुरीली आवाज में एक जागरूकता गीत रिकार्ड करके उसे कॉलेज के प्रांगण में युवाओं के साथ फ़िल्माया गया है तथा इसे सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों अधिकारियों द्वारा शेयर कर युवाओं से पंजीकृत होने की अपील भी की गयी है l
