साेलन : एलआर बीएड विभाग ने किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
एलआर बीएड विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद चंद्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए गए, जिसमें प्रमुख रुप से मॉडलिंग, मणिपुरी नृत्य, सोलो सॉंग, नाटी एवं किन्नौरी नृत्य रहा। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की। नए बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से मनोरंजक रूप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों को पार करते हुए नए पेज से सलोनी को मिस प्रेशर और चेतन को मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुना गया। वहीं, मिस एवं मिस्टर पर्सनालिटी दिव्या एवं निलाक्ष चुने गए।
छेरिंग एवं जय ललिता मिस एवं मिस्टर टेलेंट रहे। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ. निशा ने सभी बच्चों का संस्थान में स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यातिथि का भी धन्यवाद किया और मिस एवं मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में मदद मिलती है। मुख्यातिथि ने छात्रों को शिक्षण के कार्य को ईमानदारी से करने हेतु अपने विचार साझा किए। समारोह में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर हुसैन ज़ैदी, बीएड विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. निशा, अध्यापक, सहायक कर्मचारी एवं प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र मौजूद रहे।
