कुनिहार : नुक्कड़ नाटकों व लोक गीतों के माध्यम से किया गया जागरूक
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
परिवहन विभाग सोलन द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के ट्रांस्पोटरो व अन्य लोगों को कुनिहार के नये बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटकों व लोक गीतों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में जंहा ड्रामा डिवीजन सोलन के कलाकारों ने लोक गीतों व नुक्कड़ नाटकों से लोगों का मनोरंजन कर यातायात नियमों का संदेश दिया तो वंही एआरटीओ सोलन विपिन गुप्ता ने भी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए अपील की कि हमे वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए और उसका पालन जरूर करना चाहिए ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित व खुशियों भरा जीवन जी सके। हेलमेंट, सीटबेल्ट जरूर लगाएं ,गाड़ी चलाते वक्त फोन न सुने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं आदि नियमो का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि हमे केवल पुलिस को देखकर ही नियमो का पालन नही करना चाहिए यदि हर वाहन चालक यातायात नियमो का सही से पालन करें तो आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर धीरज पूरी, नरेश चौधरी, ललित मोहन, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
