दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल में लोगों को नशे के बारे किया जागरूक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में लोगों को नशे के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दी जागृति महिला एग्रो मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड दाड़लाघाट की सीईओ नीलम विशेष रूप से उपस्थित रही। नीलम ने अपने संबोधन में समाज में लोगों में व बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो कि हमारे समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है तथा आज विद्यार्थी इसकी गिरफत में आ रहे हैं।
अंत में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की, ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सोसायटी की सदस्य मीरा, सोमा, सीमा, कौशल्या, प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, नरेंद्र लाल, सुमन बट्टू, जय प्रकाश मिश्रा, धर्म दत्त, सुरेंद्र, मुकेश, मदन लाल, विजय, प्रवीण कुमार, अनीता कौंडल, रेणुका, नीलम शुक्ला, अनीता देवी, वीना देवी, किरण बाला, रेखा, जागृति, मंजू व नीलम कुमारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
