शिलाई : लोगों को जनजातिय अधिकार दिलाने के लिए 26 काे हाेगा महाखुमली का आयाेजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिलाई
शिलाई विश्राम गृह में शिलाई खंड के समस्त पंचायत हाटी समितियों की बैठक जेलदार तथा पूर्व हाटी समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गिरिपार के तीन लाख लोगों को जनजातिय अधिकार दिलाने के लिए आगामी 26 फरवरी, 2022 को महाखुंबली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस महाखुंबली में समस्त 144 पंचायतों से विभिन्न समितियों के सदस्य तथा हाटी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रताप सिंह जेलदार ने कहा की सभी संवेधानिक कागज रिपोर्ट्स तैयार होने के बावजूद भी हमें यह अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अब हम लोगों को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए ही तैयारी करनी होंगी।
इसी उद्देश्य हेतु आगामी 26 फरवरी, 2022 को इस महा खुंबली का आयोजन किया जाएगा। इस माैके पर केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फकीर चंद चौहान ने कहा कि अब समय आंदोलन का है। क्योंकि हम कई दशकों से ठगी के शिकार होते रहे हैं और अब हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे, अब अपने हक के लिए हम आंदोलन करेंगे। हाटी समिति शिलाई के अध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी एवं महासचिव बलवीर शर्मा ने नारा दिया है की "हक नहीं तो वोट नहीं"।
इस बैठक में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, महासचिव अत्तर तोमर, कानूनी सालाहकार श्याम सिंह चौहान, धनवीर ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, केंद्रीय समिति के सदस्य आत्मा राम शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, रणजीत नेगी, यशवंत नेगी, राजेंद्र शणकवाण, भवान सिंह, रमेश नेगी, सूरत सिंह चौहान, अमित शर्मा, यशपाल ठाकुर, भीम सिंह चौहान, तपेंद्र नेगी, सुरेश चौहान, कल्याण सिंह देवा, हितेंद्र नेगी, खतर सिंह प्रधान व खजान सिंह प्रधान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।