दाड़लाघाट : महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला मंडल दयोठी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
रंजीत सिंह। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल दयोठी द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक संजय अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों, विभिन्न महिला मंडलों द्वारा कार्यक्रम में युवा पीढ़ी द्वारा फोन की लत पर लघु नाटिका, पोष्टिक आहार पर गिद्दा, कोरोना पर गीत, नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम महिला मंडल की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। मंच का संचालन चेस्टा गौतम व तनुजा गौतम द्वारा बहुत ही अच्छे अंदाज में किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि व अन्य अथितियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि संजय अवस्थी ने महिला दिवस पर उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का जीवन चुनौतियों से भरा पड़ा है, लेकिन उनमें चुनौतियों से मुकाबला करने का साहस है।
विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां होने के वाबजूद महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को आदर भाव और सम्मान दिया जाएगा, तो समाज हमेशा ही उन्नति की ओर अग्रसर होगा। परिवार में भी शुरू से ही बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर सत्कार की भावना का सृजन करें। संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है, उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है, ताकि लोगों की सेवा कर सके। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कमलेश कपिल ने महिलाओं की समाज में भागीदारी और महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कोविड-19 के बारे में भी स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया। वहीं, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम ने भी संबाेधित किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, पूर्व बीडीसी जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, रोशन वर्मा, तुलसी राम, दलीप सिंह, कुलदीप चौधरी, रमेश कुमार, तिलक, लेखराम गौतम, धर्मपाल, वासुदेव गौतम, अमर देव, देवराज, सुमन, भरत, नरेंद्र, महिला मंडल प्रधान लज्या गौतम, उपप्रधान जया, चम्पा, सरिता, रोशनी, वंदना, बिमला, नेहा, कलावती, निशा, नीता, तरुणा, बाला, संध्या, आशा वर्कर अनिता गौतम, कमलेश कपिल, कविता, मीना, चंद्रकांता, मीरा, निशा, कमला, चेस्टा गौतम, तनुजा गौतम व खुशबू सहित अन्य मौजूद रहे।
