दाड़लाघाट : महिला मंडल सिम्मू ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला मंडल सिम्मू द्वारा गांव सिम्मू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को सवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रवीणा ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि स्वछता अभियान में पंचायत के सिम्मू वार्ड की सदस्य किरण, कोमल, गीता, अंजना, नर्बदा, कृष्णा, कांता, बिमला, पार्वती व कमला आदि ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ सफाई भी करेगा।
