महिला मोर्चा अर्की ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर
महिला मोर्चा अर्की मंडल ने दाड़लाघाट में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। महिला मोर्चा ने अर्की, जयनगर व दिग्गल, सरली सहित अन्य स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। दाड़लाघाट में महिला मोर्चा अर्की मंडल की सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
भाजपा महामंत्री भावना गुप्ता ने बताया कि इस दौरान लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संतराम भारद्वाज, महामंत्री राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा अर्की मंडल अध्यक्ष रीना, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता बालक राम शर्मा, नरेश गौतम, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य खेमराज, मंडल प्रेस सचिव पवन गौतम, ओबीसी मंडल सचिव श्याम चौधरी, जिला महामंत्री उर्मिल, सुनीता, सचिव पुष्पा, सदस्य बबली, उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, सुनीला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
