मैहतपुर: भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर शिव भक्तों ने किया प्रदर्शन
हिंदुओं की आस्था के सुप्रीम भगवान शिव के खिलाफ फेसबुक पर दूसरे धर्म के एक चिकित्सक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा मैहतपुर में सोमवार को भारी संख्या में इकठ्ठे हो रोष प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन में शामिल होकर निजी अस्पताल के संचालक व डॉ नदीम अख्तर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठन भारी रोष में दिखे और तनाव का माहौल भी रहा। पुलिस भारी संख्या में तैनात रही और पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव किया। भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जोरदार नारेबाजी करते हुए के कार्यकर्ता चिकित्सक के अस्पताल परिसर तक पहुंचे वहां लगाया गया अस्पताल का बोर्ड फाड़ दिया और भगवे ध्वज फहराएं गए हिंदू। संगठनों ने चिकित्सक के विरुद् कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गुस्साई भीड़ द्वारा रोष प्रदर्शन देवभूमि प्रवेश द्वार मैहततपुर से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए नेत्र चिकित्सक के निजी अस्पताल तक किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क में डॉक्टर का पुतला फूंकते हुए जिला प्रशासन को चेताया कि इस मामले पर त्वरित कार्यवाही करने तथा डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठी है। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू एकता जिंदाबाद, जय श्री राम,बम बम भोले के जयघोष से प्रदर्शन करते हुए लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेत्र चिकित्सक पर हिंदुओं की भावनाओं के विरुद्ध षडयंत्र रचने, हिंदुओं के विरुद्ध फंडिंग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस अस्पताल को शीघ्र ही सील कर दिया जाए।जिसमें आपत्तिजनक व षड्यंत्रकारी दस्तावेजों के उपलब्ध होने की आशंका है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि इस मामले में न्याय ना मिलने पर शीघ्र ही इस रोष प्रदर्शन को जिला स्तर सहित पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उधर थाना प्रभारी मनोज कौंडल की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा गर्म माहौल वाली स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा। थाना प्रभारी ने बताया कि फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिस संदर्भ में फेसबुक के हेड ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाला व मंगवाया गया है। जबकि आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है।
