मैहतपुर : कोर्ट केस के बावजूद विवादित अस्पताल खोलने पर हंगामा
मैहतपुर स्थित ईशान आई अस्पताल को शुक्रवार महिला कर्मचारियों द्वारा खोलने की कोशिश गई। हालांकि यह मामला अभी भी प्रदेश हाई कोर्ट में विचारधीन है। बावजूद इसके डॉ. नदीम अख्तर के कर्मियों द्वारा विवादित भवन में चल रहे आंखों के अस्पताल को खोलने का प्रयास किया, जिसे हिंदू एकता मंच के सदस्यों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आज सुबह करीब 11 बजे तीन महिलाओं ने अस्पताल खोला गया। इसके बाद हिंदू एकता मंच के सदस्य मौका पर पहुंचे।
इसके मालिक डॉ. नदीम अख्तर ने भगवान शिव पर अश्लीश टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद पूरे ऊना में विरोध प्रदर्शन हुए थे। हिंदू समाज का कहना है कि अब चोरी से अस्पताल खोलकर डॉ. नदीम अख्तर ने हिंदुओं की सहनशीलता को परखने का कार्य किया है। हिंदू एकता मंच के चंदन शर्मा, साहिल ठाकुर, विनय सहोड़, विक्रम ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राहुल ऐरी, सुरिंद्र चौधरी छिंदा, रजनीश राणा, दीपक जोशी, पुलकित द्विवेदी और गोल्डी कौंडल सहित अन्य मौजूद थे।
उधर, मैहतपुर पुलिस थाना के एसएचओ मनोज कौंडल ने बताया कि आज पुलिस का कोई कर्मी नहीं था, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर एक टुकड़ी लगाई हुई थी। पुलिस का तर्क की आज सीएम के दौरे के कारण ड्यूटी लगी हुई थी। एकता मंच ने अस्पताल खोलने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
