जयसिंहपुर : मैला के प्राथमिक स्कूल के बच्चे भी सीखेंगे कंप्यूटर
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर उपमंडल के मैला गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को मैला गांव निवासी व स्कूल के पूर्व छात्र रहे रविकांत ने छात्रों को कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर दिया है। आज सादे समारोह में स्कूल के पहले छात्र सहजाद सिंह ने कंप्यूटर क्लासिज का शुभारंभ किया। सहजाद सिंह ने बताया कि वो 1953 में इस स्कूल के पहले छात्र थे। रविकांत ने बताया कि स्कूल में एक अध्यापक तैनात है और एक अध्यापक स्वयं गांव वालों ने अपने खर्चे पर रखा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस के लिए वो भी हर महीने 500 रुपए देते हैं। रविकांत ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो रही है। क्योंकि हर कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है। इसीलिए रविकांत और गांव के अन्य गणमान्य लोग स्कूल की बेहतरी के लिए आगे आए हैं। इस अवसर और रविकांत ने स्कूल के विद्यार्थियों व पूर्व छात्रों को उपहार भी वितरित किए।
