दाड़लाघाट : आधा दर्जन गांवों में मक्की फसल हुई तबाह, लाेग परेशान
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
तेज बारिश से किसानों की मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सब उपमंडल दाड़लाघाट व धुंदन सहित आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल तेज आंधी से खेतों में लेट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों में धुंदन से पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा, मुंशी राम वर्मा, जगदीश ठाकुर, दौलत राम, शोभ राम, खेम राज, पार्वती, गांव कोटला से सुरेंद्र कुमार, सत्य पाल, बृज लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान हेतराम, बाबूराम, रोशन ठाकुर, रूपलाल, जगन्नाथ, धनीराम चौधरी, इंदर सिंह चौधरी, श्याम सिंह चौधरी, रामदत्त, कलीराम, जगदीश ठाकुर, सोहन लाल, देवी सिंह, रिंकू गौतम, मनसाराम, धर्मचंद शर्मा, हरीश कुमार, प्यारे लाल, विनोद शर्मा, हरि ओम, खजना राम, प्रेम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी।
बुधवार को चली तेज हवाओं ने मक्की की फसल को लेटा दिया है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी थी, लेकिन बुधवार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन किसानों ने बताया कि मक्की सहित अन्य मौसमी फसलों पर भारी असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि अब तक उनके द्वारा फसल उगाई के लिए की गई मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान की जाए।
