धर्मपुर अस्पताल रोड पर जीप फिसली, बड़ा हादसा टला
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर
धर्मपुर मुख्यालय में आज सुबह अस्पताल रोड पर मुड़ती बार ब्रेक न लगने के कारण एक बोलरो यूटिलिटी जीप पीछे फिसल गई और होटल माइल स्टोन के पास नीचे जा फंस गई। यह घटना उस वक्त घटी, जब एक जीप चालक एक व्यक्ति जिसको हार्ट में दर्द हो रहा था और उसे सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गाड़ी के फिसल जाने से बड़ी घटना होते-होते बच गई। स्थानीय लोगों ने जीप से बीमार व्यक्ति व उसके साथ आई महिला को साथ खड़ी एक निजी गाड़ी की मदत से अस्पताल पहुंचाया। बाद में बीमार व्यक्ति को अस्पताल से सरकाघाट के लिए रेफर कर दिया। समय पर लोगों की सहायता व गाड़ी की सहायता मिलने से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से बीमार व्यक्ति को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।
