नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैकवर्ड लिंकेज से चौथा आरोपी संजय कुमार गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर लगातार सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। इसी कड़ी में थाना रेहन में दर्ज FIR No. 41/26 दिनांक 13.04.2026 धारा 20, 25, 29 NDPS Act में की जा रही गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान 24 वर्षीय संजय कुमार पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कुंडल, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूपमे हुए है।
गौरतलब है कि उक्त मामले में घटना के दिन मौके से आरोपी रोबिन (निवासी जिला चंबा) और यूसुफ (निवासी जिला चंबा) को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर तीसरी गिरफ्तारी आरोपी शुक्रदीन (निवासी जिला चंबा) की की थी, जबकि अब मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर संजय कुमार (निवासी जिला चंबा) के रूप में यह चौथी गिरफ्तारी की गई है।
नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
