शिमला : सीढ़ियों से गिरने पर व्यक्ति की मौत
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
राजधानी शिमला के तारा हॉल स्कूल के समीप एक वर्षा शालिका के साथ कैथूलाइन की ओर जाने वाली सीढ़ियों में एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति नेपाली मूल का है, जिसकी पहचान परी राम बहादुर के रूप में हुई है। इसकी उम्र करीब 48 से 50 वर्ष के बीच में है। प्रथम दृष्टया परिराम की मृत्यु शराब के नशे में गिरने के कारण हुई मानी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
