शिमला : जाखु में फाइव बेंच के पास तेंदुऐ के हमला से व्यक्ति घायल
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
राजधानी शिमला के फाइव बेंच के पास एक व्यक्ति पर तेंदुएं ने हमला कर घायल कर दिया। विजय थापा के मुताबिक जब वह रात 11 बजे होटल में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तो अंधेरे में उसके ऊपर तेंदुएं ने हमला कर दिया, वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया, लेकिन तेंदुएं के हमले से हाथ में ज्यादा लगी है। IGMC में ईलाज के बाद विजय को छुट्टी दे दी गई है।
