मनाली: सुक्खू सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल, माताएं-बहनें असुरक्षित : गोविंद ठाकुर
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली हडिम्बा माता मंदिर परिसर के समीप खोखों में लगी आग वाले स्थान का दौरा किया और बताया कि अनेक वर्षों से ढूंगरी गांव से दलित समुदाय के परिवार यहां अपना कारोबार करते थे। बीती रात को यहां आगजनी की घटना हुई है, जो बेहद दुखद घटना है। आज यहां पहुंचकर इन परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। यह आग सुनियोजित तरीके से लगाई गई है। सभी अस्थाई शेड्स को व्यक्तिगत तौर से टारगेट किया गया है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिन पहले यहां पर गाड़ियों की भी तोड़ फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। हमारी माताएं व बहनें असुरक्षित हैं। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।