जयसिंहपुर : भाजपा कार्यसमिति की बैठक की मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने की अध्यक्षता
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत आलमपुर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करना जनविरोधी निर्णय है। इसके विरोध में भाजपा ने प्रदेश में चले हस्ताक्षर अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल को कर्ज में डुबोने के लिए कार्य कर रही है।
महिलाओं को 1500-1500 रुपए तो नहीं दिए, करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। साथ ही कर्ज की लिमिट भी बढ़ा दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनोद शर्मा, कांगड़ा चंबा के आईटी संयोजक अधिराज सूद, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा, आलमपुर वार्ड के जिला परिषद राजेश धीमान, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद संजीव ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंदर डढवाल, मंडल महामंत्री अजय पठानिया, नवीन कटोच व अन्य कार्यकर्ता मजूद रहे।
