मंडी : महिला मंडल मझवाड़ ने नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में की साफ-सफाई
( words)
महिला मंडल मझवाड़ ने प्रधान मीना देवी की अगुवाई में गांव के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर्व वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के प्रधान हेम राज शर्मा व धर्म चंद भी मौजूद रहे। इस साफ सफाई अभियान में पूरे मंदिर परिसर में उगी झाड़ियों, कांटों, घास को उखाड़ा गया। वहीं आसपास पड़े कूड़े को भी एकत्रित करके ठिकाने लगाया गया। इस सफाई अभियान में महिला मंडल की सचिव प्रियंका, सदस्य मनदीप, तारा देवी, मखमली भारद्वाज, रीना व कुंता देवी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा देवी व सरला देवी भी मौजूद रही।
