मंडी : पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का सीधा प्रसारण देखेंगे मंडी वासी
( words)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को शिमला के रिज मैदान में होने वाली रैली का मंडी जिला वासी सीधा प्रसारण देखेंगे। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि इसके लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विकास केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। दोनों जगहों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जोगिंद्रनगर और थुनाग उपमंडल में भी एक-एक जगह पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी
उपायुक्त ने दी।
