मंडी : स्माइल हिमाचल संस्था ने ऐतिहासिक सेरी मंच में लगाया दंत चिकित्सा शिविर
** 212 लोगों के दांतों की हुई जांच, 55 का मौके पर ही उपचार
स्माइल हिमाचल संस्था द्वारा मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के दंत चिकित्सकों के सहयोग से एक विशेष निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप विश्व कैंसर सप्ताह के अंतर्गत लगाया गया। कैंप में लोगों की निशुल्क जांच की गई। शिविर का आयोजन डेंटल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंगला, डॉ. विकास जिंदल, प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में डॉक्टर अक्षत ने रोड सेफ्टी के बारे मेंं जागरूक किया तथा लोगों के दांतों की जांच एवं उपचार किया। इस दौरान 212 लोगों के दांतों की जांच की गई, जिसमें से 55 का मौके पर ही उपचार किया गया।
दंत चिकित्सकों डॉक्टर वसुंधरा, डाक्टर तमना, डाक्टर साहिल ठाकर, डॉ. अक्षत, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉक्टर साहिल नेगी, डॉ. निपुण, डॉ. अकांशा, डॉ. अवनी, डॉ. सोनम, डॉ. अर्पण, डॉक्टर आंचल, डॉक्टर अर्जुन, डॉक्टर अर्शिया पठानिया, डॉ. अर्पण, डॉक्टर अर्शिया शर्मा, डॉक्टर हरमहर, डॉ. अंजलि, डॉक्टर प्रांजल, डॉ. एस अकांशा, डॉ. रोशन, द्रौपदी और सेवक राम ने दांतों की जांच करते हुए सभी लोगों को दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
स्माइल हिमाचल संस्था के अध्यक्ष निखिल वालिया ने बताया कि संस्था द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य इस कैंप का आयोजन किया गया। इसी के साथ मैगल में 70 बच्चों ने डेंटल हेल्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संस्था द्वारा लगातार यह कार्यक्रम लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं और संस्था इस वर्ल्ड कैंसर डे को पूरे माह मनाने का प्रयास कर रही है, जिस हेतु आने वाले हफ्ते में डेंटल कैंप पंडोह क्षेत्र में उसके उपरांत कोटली क्षेत्र में लगाया जाना तय है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को डेंटल हेल्थ कैंप बेहना और आठ को लालजी कॉलेज गुटकर में आयोजित किया जाएगा।