जयसिंहपुर : लंबागांव के मणि राम चौधरी बने ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष
( words)

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
लंबागांव से संबंध रखने वाले मणि राम चौधरी को जयसिंहपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने इस संबंध में जानकारी दी। मणि राम चौधरी के साथ नौ अन्य विस क्षेत्रों में भी ब्लॉक किसान अध्यक्ष बनाए गए हैं। मणि राम चौधरी ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सुरेश पठानिया और जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंदर गोमा का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की अनदेखी की है। मणि राम चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनावों में विधानसभा जयसिंहपुर और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही हैं।