शिमला : फिर हिमाचल की जनता को दूसरी गारंटी देंगे मनीष सिसोदिया-सूद
अमीषा कुल्ला। शिमला
आम आदमी पार्टी लगातार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरीके से जनता के मुद्दों के साथ आगे बढ़ रही है कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश की जनता को मनीष सिसोदिया द्वारा शिक्षा पर 5 गारंटी दी थी, अब एक बार फिर 25 अगस्त को दिल्ली के शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता को दूसरी गारंटी देने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लोकसभा क्षेत्र ऊना आ रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की तरफ से दूसरी गारंटी मिलेगी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे। यह बात पार्टी की प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विकेंद्र केंद्र सूद ने कही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जहां एक तरफ प्रदेश की शिक्षा स्वास्थ्य भ्रष्टाचार सड़के रोजगार बागवानी जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी जनता को गारंटी दे रही है।
उन्हाेंने कहा कि पार्टी विश्वास दिलाती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह बेहतर काम इन्हीं मुद्दों पर किए जाएंगे, जो हिमाचल प्रदेश की मूल समस्याएं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर आम आदमी पार्टी को रोकना चाहती है, लेकिन पूरे देश की जनता की उम्मीद अब आम आदमी पार्टी ही है यह रुकने वाली आंधी नहीं है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को देश का प्रधानमंत्री जनता देखना चाहती है। इसी प्रकार से 2022 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार भी बनाएंगी।
