जयसिंहपुर : 8 जून को जयसिंहपुर आएंगे मनीष सिसोदिया : विक्रम कौंडल
( words)
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आठ जून को जयसिंह पुर आ रहे हैं। पहले वह शिमला और कांगड़ा का दौरा कर चुके हैं। वह यहां लोगों से जनसंवाद करेंगे। यह जानकारी जयसिंहपुर विधानसभा आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष विक्रम कौंडल ने दी। उन्होंने बताया इस बार मनीष सिसोदिया जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में चार से पांच हजार कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे।