जसवां-परागपुर : मनकोटिया अपनी नाक के नीचे का विकास देखें फिर टिप्पणी करें-विनोद शर्मा
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
भारतीय जनता पार्टी जसवां-परागपुर मंडल ने कांग्रेसी नेता सुरिंदर मनकोटिया को हवाई नेता बताते हुए। उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संदर्भ में दिए गए बयान की आलोचना की है। जिसमें उन्होंने अनुराग ठाकुर पर जसवां-परागपुर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने मनकोटिया को कहा है कि पहले वो अपनी नाक के नीचे सेंट्रल रोड फंड से आरा चोंक से जौड़वड़ तक साढ़े आठ करोड़ से बनने वाली सड़क को देखें। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क अनुराग ठाकुर की ही देन है।
उन्होंने मनकोटिया को कहा है कि जसवां-परागपुर में जयराम सरकार व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, तो संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विकास की गाथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी नदी पर 62 करोड़ से पुल का निर्माण, जसवां-परागपुर में 5 करोड़ इंडोर स्टेडियम हेतु स्वीकृत, टेरस में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति जिसका नए सत्र से शुभारंभ, बंदे भारत ट्रेन की सौगात। उना अंब दौलतपुर तक के लिए 7 ट्रेन सुविधा अनुराग ठाकुर की ही देन है। भाजपा अध्यक्ष बिनोद शर्मा ने कहा है कि 2024 में पुनः 404 सीट जीतकर केंद्र में मोदी सरकार का बनना तय है।
